Posts

ब्रेड का पैकेट खोला तो उसमें निकली ऐसी चीज, चौंक गए सब

Image
एक व्यक्ति दुकान से एक ब्रेड का पैकेट खरीदकर लाया। उनके डेढ़ साल के बेटे ने जब ब्रेड खाया तो वह रोने लगा। उसे शक हुआ, जब उसने ब्रेड को देखा तो उसे देखकर सभी के होश उड़ गए।   एमबीपीजी कॉलेज में कार्यरत दीपक चंद्र धौलाखेड़ी ने बताया कि उन्होंने 21 जून की सुबह हिम्मतपुर में पड़ोस की एक दुकान से मि. पैपर ब्रांड की ब्रेड खरीदी। जब डेढ़ साल के बेटे तन्मय ने उस ब्रेड को खाया तो वह अचानक रोने लगा। बार-बार हाथ झटकने से पत्नी को शक हुआ। उन्होंने देखा तो अंगुली में कुछ चुभने का निशान था। बेटे के हाथ से ब्रेड लेकर देखी तो वह दंग रह गईं, दो ब्रेड में सुई घुसी हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पति को दी। दीपक ब्रेड लेकर दुकान पर पहुंचे तो दुकान स्वामी ने ब्रेड पैक होने का हवाला दिया। दीपक ने बताया कि वह ब्रेड के पैकेट पर अंकित ग्राहक शिकायत और कंपनी फोन नंबर पर भी शिकायत करेंगे।

इस लड़की ने दोहराई 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' की कहानी, जानिए

Image
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा'फिल्म रिलीज होने वाली है। इससे पहले ही इस फिल्म की उत्तराखंड की इस लड़की ने दोहरा दी। पढ़ेंगे तो इस लड़की को करेंगे सलाम... मामला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद स्थित किशनपुर का है। यहां भाबर की ग्राम पंचायत लोकमणीपुर के शीतलपुर गांव निवासी एक नवविवाहिता ने घर में शौचालय न होने पर अपना ससुराल छोड़ दिया। साथ ही पति को चेतावनी दे डाली कि जब तक घर में शौचालय नहीं तब तक वह नहीं लौटेगी। बेचारा पति क्या करता, क्या न करता। वह घर में टॉयलेट बनाने को जुटा है। जहां एक ओर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशवासियों को घर-घर में शौचालय बनवाने पर जोर दे रहे हैं, वहीं भाबर के लोकमणीपुर ग्राम पंचायत के शीतलपुर समेत कई गांवों में आज भी लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं।